बहरैन में ईद के दिन एक चौदह वर्षीय किशोर की सुरक्षा बलों के हाथों हत्या के बाद से जन प्रदर्शनों में निरंतर तेज़ी आ रही है। बहरैन से प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार एसी स्थिति में कि जब बहरैन की जेलों में दो सौ बंदियों ने भूख हड़ताल कर रखी है उनके बच्चों ने भी भूखहड़ताल आरंभ कर दी है जिसका जन स्तर पर भी व्यापक स्तर पर स्वागत किया जा रहा है और बहुत से बहरैनी नागरिकों ने भूख हड़ताल आरंभ कर दी है। भूख हड़ताल करने वालों की मुख्य मांग सभी बंदी चिकित्सकों और राजनेताओं की तत्काल स्वतंत्रता है।समाचार समाप्त.....166
5 सितंबर 2011 - 19:30
समाचार कोड: 264059
बहरैन में ईद के दिन एक चौदह वर्षीय किशोर की सुरक्षा बलों के हाथों हत्या के बाद से जन प्रदर्शनों में निरंतर तेज़ी आ रही है....